फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: डाक बांटने वाली निधि अब एशियाई क्रिकेट में दिखाएंगी दमखम, भारतीय महिला टीम में हुआ च

Wed, 14 Oct 2026 06:15 AM IST
Krishan Singh सुरेंद्र शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

मंडी शहर में घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब क्रिकेट के मैदान में भी देश का नाम रोशन करेंगी। मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।
विज्ञापन
निधि। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब क्रिकेट के मैदान में भी देश का नाम रोशन करेंगी। मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्तूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में भारतीय टीम की ओर से ऑलराउंडर के रूप में खेलेंगी। निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में पहली बार चयन हुआ है। इससे पहले भी वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2017 में ओडिशा के भुवनेश्वर में अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की हैमर थ्रो स्पर्धा में उन्होंने पदक जीता है। निधि पिछले कुछ समय से मंडी मुख्य डाकघर में सेवाएं दे रही हैं। चेन्नई में होने वाली इस चैंपियनशिप में भारत के अलावा मलेशिया, थाईलैंड, बांग्लादेश, सिंगापुर, मालदीव, भूटान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें भाग लेंगी। निधि ने बताया कि वह लंबे समय से भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए मेहनत कर रही थीं। राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है।

Trending Videos
विज्ञापन

भारतीय टीम में चयन गर्व की बात : नेहा सांख्यान
मंडी मुख्य डाकघर की डाकपाल नेहा सांख्यान ने कहा कि निधि का भारतीय टीम में चयन होना गर्व की बात है। निधि 20 अक्तूबर तक नागपुर में भारतीय टीम के कोचिंग कैंप में भाग ले रही हैं। इसके बाद वह चेन्नई में होने वाली चैंपियनशिप में भारतीय टीम की ओर से खेलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें