फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एनएचएआई को भरना होगा सड़क पर हुआ गड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने एनएचएआई को लिखा पत्र, कंपनी को भी मौके पर हो रही लीकेज ठीक करने को कहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की भट्ठाकुफर काॅलोनी की सड़क पर हुआ 12 फीट गहरा गड्ढा अब एनएचएआई को ही भरना होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के एनएच डिवीजन ने सोमवार को एनएचएआई को पत्र भेजा है। इसमें सड़क पर हुआ गड्ढा भरने को कहा है। इसके अलावा विभाग ने पेयजल कंपनी को भी पत्र लिखा है। इसमें मौके पर पेयजल लाइन में हो रही लीकेज को तुरंत दुरुस्त करने को कहा है। मौके पर हुए गड्ढे को भरने के लिए कुछ मजदूर सोमवार को भी मौके पर पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने इस पर ऐतराज जताया। लोगों ने कहा कि बिना जांच के इस गड्ढे को न भरा जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढा भरने के बाद सभी इस मामले को भूल जाएंगे। इसलिए पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि आखिर सड़क के बीचोंबीच यह धंसास कैसे हो गया। लोक निर्माण विभाग के एनएच डिवीजन के मुख्य अभियंता अजय कपूर ने कहा कि एनएचएआई को इस बारे में पत्र भेजा है। मौके पर पड़े गड्ढे को भरने को कहा है। साथ ही विभाग की ओर से पेयजल कंपनी को भी पत्र भेजा गया है। इसमें लीकेज दुरुस्त करने को कहा है।
विज्ञापन




अभी नहीं मिला है पत्र
एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक आनंद कुमार दहिया ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से इस तरह का पत्र अभी उनके पास नहीं पहुंचा है। सड़क पर हुआ गड्ढा भरना जरूरी है ताकि इससे किसी तरह का नुकसान न हो। यदि एनएचएआई को इसे भरने के लिए कहा जाएगा तो इस पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें