शिमला। सरस्वती शिक्षा मंदिर शनान में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में एसजेवीएन के डायरेक्टर पर्सनल अजय कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और खेलकूद तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान बच्चों को बढ़ते सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभावों से दूर रहने का संदेश दिया गया। साथ ही नशे से बचने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने की प्रेरणा दी गई। प्रधानाचार्य अमिता वर्मा ने बताया कि सरस्वती शिक्षा मंदिर के विद्यार्थी प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्कूल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में उनके उत्साह को बनाए रखना आवश्यक है। संवाद