फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एनएचएआई को ठीक कराए संजौली-ढली बाईपास सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने लिखा पत्र
विज्ञापन

सड़क में आ चुकी हैं हल्की दरारें, धंसने का है खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के संजौली-ढली बाईपास सड़क को पहुंचे नुकसान को लेकर लोक निर्माण विभाग ने एनएचएआई को पत्र लिखा है। विभाग का कहना है कि फोरलेन टनल निर्माण के चलते इस सड़क को जो नुकसान पहुंचा है, उसकी मरम्मत की जाए।

विभाग ने जिला प्रशासन को भी इस बारे में पत्र लिखा है। 10 जनवरी से इस सड़क को भारी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। सिर्फ हल्के छोटे वाहन ही इस सड़क पर चलाए जा रहे हैं। सड़क पर हल्की दरारें आई हैं। एसडीएम ग्रामीण की अध्यक्षता वाली कमेटी और भू विज्ञानी की जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन इस पर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू करने पर फैसला लेगा। अभी इन वाहनों को वाया संजौली बाजार रवाना किया जा रहा है। ऊपरी शिमला, करसोग, सुन्नी, मशोबरा की ओर से आने वाली सभी बड़े बसें और वाहन संजौली बाजार से होकर चलाए जा रहे हैं। इससे संजौली में अब यातायात जाम भी बढ़ गया है। पहले यह सभी वाहन वाया संजौली ढली बाईपास से रवाना होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने एनएचएआई को लिखे पत्र में कहा है कि फोरलेन निर्माण के चलते बाईपास सड़क को जो नुकसान पहुंचा है, उसे तुरंत दुरुस्त किया जाए। इसके लिए एनएचएआई की टीम ने मौके का निरीक्षण शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कौंडल ने कहा कि एनएचएआई को पत्र भेजा है। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा ने कहा कि इस बारे में विभाग से पत्र मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें