हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी के कोकसर में कूड़ा-कचरा फेंकने पर एनजीटी ने कड़ा रुख अपनाया है। एनजीटी ने कहा, घाटी में ग्लेशियरों और अन्य बर्फ से ढके क्षेत्रों में अंधाधुंध कचरा फेंकना एक और आपदा बनता जा रहा है। उल्लंघन रिपोर्ट के बाद भी कोई खास प्रगति नहीं हुई है। ट्रिब्यूनल ने प्रशासन को फिर से रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। इसमें केलांग से बिलिंग गांव और पुलिस लाइन के पास शकस नाला और पहाड़ी ढलानों पर ठोस कचरे का ढेर देखा गया है। जो दर्शाता है कि साडा द्वारा घर घर से ठोस कचरे का संग्रह नहीं हो रहा है।