फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल आएंगे नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला

Sat, 19 Sep 2020 05:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
राजीव शुक्ला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी राजीव शुक्ला 24 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर शिमला आ रहे हैं। इस दौरान 24 को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों, महासचिवों, स्थाई आमंत्रित सदस्यों, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, विधायकों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों के साथसाथ अग्रणी संगठनों के प्रमुखों के साथ एक बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन


25 सितंबर को शुक्ला प्रदेश कांग्रेस सचिवों, कार्यकारिणी के सदस्यों, पार्टी प्रवक्ताओं व कांग्रेस पार्टी के विभागों के अध्यक्षों के साथ पार्टी कार्यालय राजीव भवन में एक बैठक करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि राजीव शुक्ला प्रदेश कांग्रेस मामलों के प्रभारी बनने के बाद पहली बार शिमला आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते ज्यादा भीड़ न हो और सोशल डिस्टसिंग को ध्यान में रखते हुए उनके इस कार्यक्रम को अति साधारण व सीमित रखा गया है। राठौर ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेताओं व सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वह उनके इस कार्यक्रम में स्वागत में फूल या अन्य शॉल टोपी न लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें