कांगड़ा जिले में विकास खंड लंबागांव की बरड़ाम पंचायत के कंगैहण गांव में शिव मंदिर में हनुमान की मूर्ति के पास कंबल में लपेटकर कोई नवजात को छोड़ गया। सोमवार सुबह जैसे ही बच्चे को देखा तो वह दम तोड़ चुका है। ग्रामीणों को आशंका है कि बच्चे की ठंड से मौत हुई है।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में विकास खंड लंबागांव की बरड़ाम पंचायत के कंगैहण गांव में शिव मंदिर में हनुमान की मूर्ति के पास कंबल में लपेटकर कोई नवजात को छोड़ गया। सोमवार सुबह जैसे ही बच्चे को देखा तो वह दम तोड़ चुका है। ग्रामीणों को आशंका है कि बच्चे की ठंड से मौत हुई है। उधर, पोस्टमार्टम के लिए शव टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस माता-पिता की पहचान के लिए बच्चे का डीएनए सैंपल भी लेगी। केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह लोगों ने जैसे ही कंबल में लिपटे नवजात को देखा तो इसकी सूचना बरड़ाम पंचायत के उपप्रधान सुनील राणा को दी। वे मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना आलमपुर पुलिस चौकी में दी। मंदिर में शिशु छोड़ने की खबर मिलते ही मंदिर में भारी संख्या में लोग पहुंच गए। लंबागांव पुलिस ने मृत नवजात शिशु को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ केसर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। शिशु का डीएनए सैंपल भी लिया जाएगा, ताकि इस मामले में कोई गिरफ्त में आता है तो उसका डीएनए मैच किया जा सके। उधर, डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।