फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशवासियों की उम्मीदों को पंख लगाएगा नववर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के लिए साल-2015 कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण होगा। राज्य के युवाओं से लेकर आम आदमी तक की उम्मीदों को पंख लगेंगे। प्रदेश की जनता को पहले के मुकाबले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार का दावा है।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जाएगी। सड़क, परिवहन जैसी सुविधाएं बेहतर करके सरकार जनता का दिल जीतने की कोशिश करेगी। आइए बताएं कि प्रदेश के सरकारी महकमे नए साल में किस तरह आप तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

रोजगार के लिहाज से 2015 से उम्‍मीदें

रोजगार के लिहाज से 2015 यादगार साबित हो सकता है। इस साल कौशल भत्ते के अलावा सरकार अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने पर फोकस करेगी। इसकी नींव सरकार ने 2014 में रख दी है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने से लेकर स्किल डेवलपमेंट पर सरकार की ओर से काम किया गया। प्रदेश में खाली पड़े पदों को भरने से लेकर निजी क्षेत्र पर काम किया जाएगा, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिल सके।

स्वास्थ्य- हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में इस साल दो सौ से अधिक डाक्टरों की तैनाती करने की संभावना है। स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट सहित अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती करके प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जाएंगी। नए साल में ही स्वास्थ्य आयोग की रिपोर्ट आएगी, जिसे जमीन पर क्रियान्वित किया जाएगा। टेली मेडिसिन से दूरस्थ क्षेत्रों में इलाज भी शुरू किया जाएगा। इतना ही नहीं प्रदेश भर में फ्री में जेनेरिक दवाएं भी नए साल में मुहैया कराई जाएंगी।

शिक्षा की गुणवत्ता पर भी फोकस

नए साल में ही पहली से आठवीं तक के पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाएगा। पहली कक्षा से ही गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जाएगी, जिससे छात्रों को प्रतिभाशाली बनाने में मदद मिल सके। नए साल में हजारों की संख्या में शिक्षकों की भर्ती कर उसकी कमी को दूर करने का सरकार प्रयास करेगी, जिससे सरकारी शिक्षक संस्थानों में शिक्षा मुहैया कराई जा सके।

शहरी विकास/ आवास- प्रदेश में प्रस्तावित स्मार्ट सिटी पर काम शुरू किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में मोदी के स्वच्छता अभियान को लागू किया जाएगा। प्रदेश के धर्मशाला, सुंदरनगर कलस्टर में पार्किंग सुविधा मुहैया होगी। जल्द ही शहरों में अंडर ग्राउंड डस्टबिन की सुविधा दी जाएगी।

इतना ही नहीं 2015 में बेरोजगार युवाओं को विभाग की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। प्रदेश में अवैध भवनों को नियमित किया जा सकता है। मकानों के नक्शे पास करने की प्रक्रिया सरल होगी। नए साल में जनता को 670 प्लॉट और फ्लैट मिलेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश के लोगों को मिलेंगी 800 से अधिक बसें

हिमाचल प्रदेश के लोगों को 800 से अधिक बसें मिलेंगी। प्रदेश में पीपीपी मोड पर दस बस अड्डों का निर्माण शुरू हो जाएगा। वाटर परिवहन की भी सुविधा शुरू हो जाएगी। राज्य के लोगों को दो सौ से अधिक नई सड़कें मिलेंगी। जबकि, पुरानी सड़कों को भी सरकार चकाचक करेगी। नेशनल हाइवे की भी तसवीर बदलेगी।

खाद्य आपूर्ति- राज्य की जनता के लिए सरकार आम आदमी दुकानें खोलेगी। इन दुकानों पर बाजार भाव से कम कीमत पर लोगों को सामान उपलब्ध होंगे। जनता को नए राशन के डिपो मिलेंगे। उपभोक्ताओं को सरसों और रिफाइंड दोनों तेल मिलेंगे। डिजिटल राशन कार्ड बनेंगे। आटा और चावल कोटे में होगी बढ़ोतरी।

पंचायती राज विभाग- प्रदेश में महिलाओं के अलग जनरल हाउस होंगे। महिलाओं के लिए पंचायत में एक सीट आरक्षित होगी। पंचायतों में एक साथ नहीं अलग-अलग दिन ग्राम सभाएं होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें