फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर पर बस 1000 रुपए में फुल मस्ती का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष की पूर्व संध्या पर पर्यटकों को लुभाने के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने खास इंतजाम किए हैं। निगम के होटलों में मात्र एक हजार रुपये में पैग, डिनर और जमकर डांस होगा। एचपीटीडीसी प्रबंधन ने प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन


निगम के करीब सभी होटलों में 31 दिसंबर की रात को डिनर में बीस प्रकार के (स्नैक्स) व्यंजन परोसे जाएंगे। शाम को सात बजे से रात को 12 बजे तक पार्टियां चलेंगी। डीजे पर कपल और चिल्ड्रन डांस होगा। डिनर के अलावा होटलों में दो पैग भी मिलेंगे। जो लोग शराब नहीं पीते, उनके लिए जूस का प्रबंध किया गया है।

निगम के होटलों और बुकिंग सेंटरों पर न्यू ईयर सेलेब्रेशन के लिए एक हजार रुपये का टिकट बिक रहा है। नवविवाहित जोड़ों के लिए यह टिकट दो हजार रुपये का है। बीते कुछ साल से शिमला, कुल्लू-मनाली और धर्मशाला स्थित निगम के होटलों में ही न्यू ईयर सेलेब्रेशन की सुविधा दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू ईयर के लिए चल रहे हैं खास प्रबंध

इस बार निगम प्रबंधन ने निचले हिमाचल में चल रहे निगम के होटलों में भी इस प्रकार के सेलेब्रेशन के प्रबंध किए हैं। जिला हमीरपुर के नादौन चौक पर स्थित होटल हमीर के सहायक प्रबंधक मंजीत सिंह पठानिया ने बताया कि सिंगल के लिए टिकट एक हजार, जबकि कपल के लिए दो हजार रुपये का टिकट है। 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर के जश्न को खास बनाने के लिए सभी प्रबंध कर लिए हैं। डिनर के अलावा एक हजार रुपये में शराब के दो पैग भी मिलेंगे।

'प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में न्यू ईयर सेलेब्रेशन के लिए खास इंतजाम किए हैं। प्रदेश के करीब सभी होटलों जहां सुविधाएं दी जा सकती हैं, में डिनर के अलावा डीजे पर डांस की व्यवस्था की है।'-हरीश जनारथा, वाइस चेयरमैन, एचपीटीडीसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें