हिमाचल सरकार ने सूबे के 23 पुलिस अधिकारियों को नया टाइम स्केल जारी कर दिया है। गृह विभाग ने वीरवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत चार साल पूरा करने वाले 13 डीएसपी के अलावा 9 साल पूरा करने वाले नौ एडिशनल एसपी और चौदह साल पूरा करने वाले एक कमांडेंट शामिल हैं।
नया पे स्केल पाने वालों में एसडीपीओ सुंदरनगर संजीव कुमार, डीएसपी एचपीएपी जुन्गा अमित ठाकुर, डीएसपी नाहन प्रताप सिंह, आईजी साउथ के स्टाफ अफसर अमित शर्मा, रिटायर्ड डीएसपी राजीव अत्री, डीएसपी पंडोह आईआरबीएन पंडोह हेमंत कुमार, डीएसपी मुख्यालय ऊना कुदविंदर सिंह, डीएसपी स्टेट विजिलेंस नाहन राम प्रसाद,
डीएसपी मुख्यालय हमीरपुर लाल मन, डीएसपी बीबीएमबी सुंदरनगर तजिंदर कुमार वर्मा, डीएसपी 3वीं आईआरबीएन पंडोह कुशल कुमार, एसडीपीओ अंब जतिंदर कुमार और एसडीपीओ बैजनाथ पूरन चंद शामिल हैं। इसके अलावा एडिशनल एसपी दूसरी आईआरबीएन सकोह राजेश कुमार, एडिशनल एसपी ऊना मदन लाल द्वितीय,
एडिशनल एसपी हमीरपुर शिव कुमार, एडिशनल एसपी स्टेट विजिलेंस धर्मशाला रमन शर्मा, एडिशनल एसपी 6वीं आईआरबीएन कोलर सुशील कुमार, एडिशनल एसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी, एडिशनल एसपी टीटीआर पंकज शर्मा, एडिशनल एसपी सिरमौर विनोद कुमार तृतीय, एडिशनल एसपी कांगड़ा विजय कुमार और कमांडेंट होमगार्ड नाहन राकेश सिंह शामिल हैं। सभी को नया टाइम स्केल एक जनवरी 2017 से देय होगा।