फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mc shimla: शिमला एमसी की नई व्यवस्था, अब सीटी बजाकर कूड़ा उठाने आएंगे सफाई कर्मचारी

Tue, 16 Aug 2022 11:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

निगम प्रशासन के अनुसार शहर के 12 वार्डों में मंगलवार से सुबह सीटी बजा घरों से कूड़ा एकत्र करने की मुहिम शुरू हो जाएगी। सुबह कूड़ा उठाने के लिए घरों पर आने वाले सैहब सोसायटी के कर्मचारी अब डोरबेल नहीं बजाएंगे, बल्कि सीटी बजाकर लोगों को अपने घरों के कूड़ेदान दरवाजे पर रखने के लिए कहेंगे। 
विज्ञापन
नगर निगम शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को साथ सुथरा बनाने के लिए नगर निगम ने शहर के कई वार्डों में मंगलवार से सफाई व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। इस बारे में सैहब सोसायटी के सभी कर्मचारियों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। निगम प्रशासन के अनुसार शहर के 12 वार्डों में मंगलवार से सुबह सीटी बजा घरों से कूड़ा एकत्र करने की मुहिम शुरू हो गई है। सुबह कूड़ा उठाने के लिए घरों पर आने वाले सैहब सोसायटी के कर्मचारी अब डोरबेल नहीं बजाएंगे, बल्कि सीटी बजाकर लोगों को अपने घरों के कूड़ेदान दरवाजे पर रखने के लिए कहेंगे। इससे सफाई व्यवस्था से जुड़े काम में तेजी आने की उम्मीद है। अभी सैहबकर्मी हर घर के दरवाजे पर जाकर डोरबेल बजाते हैं। 

विज्ञापन


इसके बाद भवन मालिक अंदर रखे कूड़ेदान लेकर कूड़ा कर्मचारियों को देते हैं। अब सीटी की आवाज सुनते ही लोगों को घरों में रखा कूड़ा बाहर लाना होगा। नगर निगम प्रशासन के अनुसार शहर के नाभा और न्यू शिमला वार्ड में इसका ट्रायल किया जा चुका है। अब शहर में बाकी 10 वार्डों में भी इसे लागू किया जा रहा है। शहर के भराड़ी, रुल्दूभट्ठा, कैथू, अनाडेल, समरहिल, इंजनघर, संजौली चौक, अपर ढली, लोअर ढली, शांति विहार वार्ड में भी अब सुबह सैहब कर्मचारी सीटी बजाकर लोगों को कूड़ा देने के लिए कहेंगे। निगम प्रशासन के अनुसार हर वार्ड के लिए अलग कूड़ा उठाने की गाड़ी की व्यवस्था भी की गई है। सभी वार्डों में सुबह 11:00 बजे तक कूड़ा उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि सड़कों और रास्तों पर कूड़ा न फैले।

कारोबारियों को मिलेंगे कूड़ा बैग
नगर निगम शहर के मालरोड और मिडल बाजार के कारोबारियों को अब बायोडिग्रेडेबल बैग भी देने जा रहा है। कारोबारी अपनी दुकान या ढाबे का कूड़ा इस बैग में रखेंगे। जिसे नगर निगम के कर्मचारी सुबह बैग समेत अपनी गाड़ियों में डाल देंगे। एक महीने तक नगर निगम इन कारोबारियों को यह बैग फ्री में देगा। इसके बाद कारोबारियों को खुद ये बैग खरीदने होंगे। निगम प्रशासन के अनुसार कई कारोबारी अभी खुले डस्टबीन या बोरो में कूड़ा रखते हैं। यह रास्ते और सड़क पर बिखर जाता है। तरल पदार्थ सड़कों और सीढ़ियों को खराब कर देता है। यह कूड़ा कैरी बैग में रखा जाएगा तो गंदगी नहीं फैलेगी। कर्मचारियों को भी इसे उठाने और गाड़ी में डालने में आसानी होगी।
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था होगी और बेहतर
शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। मालरोड, मिडल बाजार के कारोबारियों को मंगलवार से प्लास्टिक बैग दिए जाएंगे जिसमें वह कूड़ा रख सकते हैं। निगम अभी ट्रायल के लिए यह बैग निशुल्क देगा। - आशीष कोहली, नगर निगम आयुक्त 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें