उन्होंने कहा कि प्रदेश के अतिसंवेदनशील बीट के फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द हथियार दिए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने कवायद शुरू कर दी है।
वहीं, गर्मी के सीजन में वनों को आग से बचाने के लिए अगले साल शुरू में ही मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। सड़क से दूरदराज के जंगलों को आग से बचाने के लिए हेलीकॉप्टर की सहायता ली जाएगी।
इससे पहले वन मंत्री ने पुलिस मैदान के अंतिम छोर पर पौधरोपण किया। इस मौके पर उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार, एसपी संतोष पटियाल, डीएफओ प्रदीप भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
वन, परिवहन और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने मंगलवार को धर्मशाला के पुलिस मैदान में भारतीय खेल विकास बोर्ड की तीन दिवसीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।
चैंपियनशिप में देश के 22 राज्यों के लगभग 2000 बच्चे भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कबड्डी, बैडमिंटन, बास्केटबाल, क्रिकेट, तीरंदाजी सहित अन्य कई स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि ग्रेट खली दिलीप सिंह राणा ने डब्ल्यू-डब्ल्यूएफ में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि गरीब घर का होने के बावजूद भी जो मुकाम दिलीप सिंह ने हासिल किया है वह काबिले तारीफ है।
इस अवसर पर हिमाचल खेल विकास बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष अनिल धमीर और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भजपा के जिला अध्यक्ष संजय चौधरी, नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा आदि उपस्थित रहे।