फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में और सस्ता हुआ डीजल और पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत गिरने के बाद एक फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमत कम होने लगी है। बुधवार आधी रात के बाद नई कीमतें लागू हो जाएंगी। सरकारी तेल कंपनियों ने एक महीने में लगातार दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है।
विज्ञापन


बुधवार को इन कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 80 पैसे और डीजल की कीमत में 1.30 रुपये फीसदी की कटौती कर दी। इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 59.20 रुपये होगी जबकि डीजल 47.20 रुपये प्रति लीटर बिकेगा।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमत गिरने के चलते बुधवार को प्रति बैरल कच्चे तेल की कीमत 57 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है। इसके चलते देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में ये रहेगा नया रेट

शिमला (डीजल 1.30 और पैट्रोल 0.80 पैसे कमी के हिसाब से)

शिमला=========पुराना रेट===========नया रेट
पेट्रोल=======64.17 रुपये प्रति लीटर====63.37 रुपये प्रति लीटर
डीजल======48.87 रुपये प्रति लीटर====47.57 रुपये प्रति लीटर

धर्मशाला
पेट्रोल======65.32 रुपये प्रति लीटर====64.52 रुपये प्रति लीटर
डीजल=====49.57 रुपये प्रति लीटर=====48.27 रुपये प्रति लीटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें