फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में अब ऐसी बसों की ही खरीद की जाएगी, जिनमें दुर्घटना के दौरान कम से कम नुकसान हो। बसों की खरीद नई गाइडलाइंस पर होगी। देश भर के बस निर्माता संगठन इस गाइडलाइंस को तैयार करेंगे।
विज्ञापन


यह निर्णय शिमला में हुई एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में लिया गया है। इसमें भारत सरकार के प्रतिनिधि, यूपीएसआरटीसी के प्रतिनिधि और बस निर्माता फर्मों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डा. आरएन बत्ता ने कहा कि नई गाइडलाइंस जल्द तैयार की जाएगी।
Trending Videos

नई गाइडलाइंस के अनुसार होगी खरीद

शिमला में लंबी चर्चा के बाद हिमाचल सरकार ने सभी मेन्युफेक्चर्स को यह कहा है कि वे हिमाचल को बस खरीद की गाइडलाइंस तैयार करके दें। आगे से बसें इन्हीं गाइडलाइंस के हिसाब से खरीदी जाएंगी।

डा. आरएन बत्ता ने कहा कि भविष्य में केवल ऐसी बसों की ही खरीद होगी, जिनमें एंटी स्किड ब्रेकिंग सिस्टम लगा होगा। नई गाइडलाइंस हिमाचल की भौगोलिकता के हिसाब से ही तैयार की जाएगी।

ऐसी बसों की खरीद की जाएगी, जिनमें आधुनिक उपकरण लगे हों। इस गाइडलाइंस में लेटेस्ट प्रीवेंशन को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

क्या कहते हैं परिवहन मंत्री?

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा है कि सरकार हादसों को रोकने के लिए गंभीर है। शिमला में रोड सेफ्टी पर हुई कार्यशाला की तर्ज पर धर्मशाला, मनाली आदि में ऐसे आयोजन हो सकते हैं।

उन्होंने प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए कि भविष्य में जब भी इस तरह के आयोजन हों तो सड़क हादसों के लिए जिम्मेवार सभी स्टेक होल्डरों को उनमें बुलाया जाए। मसलन, लोक निर्माण विभाग और पुलिस विभाग को भी इनमें शुमार किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें