फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नई इलेक्टि्रक बसों में पैनिक बटन की मिलेगी सुविधा, आरामदायक होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महज दो घंटे में चार्ज हो जाएगी बैटरी, एक बार चार्ज करने पर 180 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी इलेक्टि्रक बसें
विज्ञापन

बसों में 30 सवारियों के बैठने की सुविधा रहेगी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी की नई इलेक्टि्रक बसों में यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। नई बसों में बेहतर एयर सस्पेंशन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा यह बसें एलएफपी ब्लेड बैटरी से लैस होंगी। प्रदेश सरकार जल्द 296 नई इलेक्टि्रक बसों की खरीद कर रही है। बसों में पैनिक बटन भी होगा, आपातकाल स्थिति में यात्री पैनिक बटन दबाकर मदद की मांग कर सकेंगे।

यह बैटरियां पूरी तरह से चार्ज होने में दो घंटे का समय लेती हैं और एक बार चार्ज करने पर इससे 180 किलोमीटर का सफर तय किया जा सकता है। बसों को यात्रियों की सुविधा के लिए लिहाज से ही डिजाइन करवाया गया है। बसों में 30 सवारियों के बैठने की सुविधा रहेगी। यात्रियों का सफर सुविधाजनक बनाने के लिए एक साइड में दो सवारियां बैठ सकेंगी। इससे सवारियों को अधिक जगह मिलेगी। सवारियों को सामान रखने के लिए भी एक क्यूबिक मीटर से अधिक का लॉकेबल, रैटल प्रूफ लगेज स्पेस और दोनों तरफ ट्यूबुलर हैट रैक उपलब्ध करवाया है। बसों की ग्राउंड क्लीयरेंस 190 एमएम और स्कर्ट हाइट 290 एमएम और फ्लोर हाइट 900 एमएम रहेगी।
विज्ञापन





बसें सीसीटीवी कैमरों से होंगी लैस
सभी बसें सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगी जिससे सवारियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। इन बसों को खासतौर पर पहाड़ी सड़कों के लिए डिजाइन करवाया गया है। प्रदेश सरकार जल्द से 296 नई इलेक्टि्रक बसों की खरीद कर रही है। इससे जिला शिमला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर परिवहन की सुविधा मिल सकेगी। वहीं पुरानी, कंडम हो चुकी बसों की जगह नई बसों के चलने से यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में बसों की कमी के कारण कई रूट प्रभावित हो रहे हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।



शिमला-कुफरी-चायल-गिरीपुल मार्ग पर हुआ ट्रायल
एचआरटीसी को मिलने वाली नई इलेक्टि्रक बसों का वर्तमान में ट्रायल चल रहा है। इससे प्रदेश की शहरी और ग्रामीण सड़कों के लिहाज से यह बसें कितनी कारगर हैं, इसका आकलन किया जा सकेगा। पिछले दिनों सोलन और सिरमौर जिले की ग्रामीण सड़कों पर बस का ट्रायल किया था। अब मंगलवार को शिमला-कुफरी-चायल-गिरीपुल मार्ग पर बस का ट्रायल किया गया। एचआरटीसी ने इसके लिए कई रूट निर्धारित किए हैं। ट्रायल सफल होने के बाद ही बसों की खरीद प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन




कोट्स
प्रदेश सरकार यात्रियों की सुविधा के लिए इलेक्टि्रक बसों की खरीद कर रही है। इन बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए लिहाज से सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। बेहतर एयर सस्पेंशन से आरामदायक सफर मिलेगा तो वहीं यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी होंगे।
-निपुण जिंदल, प्रबंधक निदेशक एचआरटीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें