फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली-ढली में बिछेंगी अब 24 घंटे पानी देने के लिए नई पेयजल लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के क्रेगनैनो और मशोबरा के बाद दूसरे चरण के तहत वार्डाें में पाइप बिछाने का काम शुरू करने को कंपनी ने दी मंजूरी
विज्ञापन

सतलुज से पानी पहुंचते ही शुरू होगी 24 घंटे आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के क्रेगनैनो और मशोबरा के बाद अब संजौली तथा ढली में 24 घंटे पानी देने के लिए नई पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी। पेयजल कंपनी ने सतलुज पेयजल परियोजना के तहत दूसरे चरण का काम शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इसी हफ्ते से लोअर ढली से यह काम शुरू किया जाएगा।

पेयजल कंपनी के अनुसार क्रेगनैनो और मशोबरा में नई लाइनें बिछाने का 70 फीसदी से ज्यादा काम पूरा कर लिया है। अब दूसरे चरण का काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए संजौली से लेकर टनल, अपर ढली और लोअर ढली तक का क्षेत्र चिह्नित किया है। पहले बुधवार से काम शुरू करने की तैयारी थी लेकिन फिर इसे एक दो दिन के लिए टाल दिया गया। अब पेयजल कंपनी की टीम भी मौके पर जाएगी। साथ ही स्थानीय पार्षदों को भी बुलाया है। इस क्षेत्र में तीन हजार से ज्यादा पेयजल उपभोक्ता हैं। यह घनी आबादी वाला इलाका भी है।
विज्ञापन

नई पेयजल लाइनें बिछाने का काम संभाल रही सुएज इंडिया कंपनी ने इन इलाकों में निर्माण कार्य शुरू करने का प्लान कंपनी को सौंपा था। इसमें बताया है कि कब, कैसे लाइनें बिछाई जाएंगी, इसका क्या डिजाइन रहेगा। इसे कंपनी ने मंजूरी भी दे दी है। पेयजल कंपनी के अनुसार अगले साल जुलाई तक इस पूरे क्षेत्र में नई पेयजल लाइनें और नए मीटर लगाने का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सतलुज का पानी शिमला पहुंचते ही सबसे पहले इन इलाकों में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति शुरू होगी। सतलुज नदी का पानी जनवरी तक शिमला पहुंच सकता है।
विज्ञापन




तीसरे चरण में टुटू-मज्याठ में शुरू होगा काम
पेयजल कंपनी के अनुसार तीसरे चरण के तहत शहर के टुटू और मज्याठ क्षेत्र में नई पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी। इस क्षेत्र में भी दो हजार से अधिक पेयजल उपभोक्ता है। कंपनी के अनुसार कुल दस चरण में काम होना है। अगले साल मार्च तक सभी दस चरणों का काम सुएज इंडिया कंपनी को सौंपने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें