फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के शुरू होते ही लागू होगी नई व्यवस्था: बाल्दी

Mon, 02 Sep 2019 06:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आपको कभी भी मुख्यमंत्री का फोन आ सकता है और वह आपसे पूछ सकते हैं कि आपका काम हुआ या नहीं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के शुरू होते ही यह नई व्यवस्था होगी। नवनियुक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने इसकी पुष्टि की। 

विज्ञापन


डॉ. बाल्दी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में कोई भी व्यक्ति फोन पर समस्या बता सकेगा। इस समस्या का अलग-अलग स्तरों पर निराकरण होगा। ये मंडल, जिला, निदेशालय और सचिवालय के स्तर होंगे। इसकी ऑनलाइन मानीटरिंग होगी।

इसका सारा ऑनलाइन लेखा-जोखा होगा कि किस स्तर पर क्या किया गया। कितने समय में समस्या का निराकरण करना है, यह भी तय होगा। जो लोग शिकायतें करेंगे, उन्हें मुख्यमंत्री और कोई भी मंत्री कभी भी फोन कर सकते हैं कि उनके काम का क्या हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें