फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा आक्रोश रैली: मुकेश बोले- सत्ता में आते ही बहाल होगी पुरानी पेंशन योजना

Sun, 31 Jul 2022 07:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल (ऊना)

सार

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वह माता चिंतपूर्णी की कसम खाते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरोली युवा कांग्रेस ने रविवार को युवा आक्रोश रैली निकाली। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का वादा किया। नेता प्रतिपक्ष ने जयराम ठाकुर को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें बंद कमरे में बैठकर बोलने वाला नेता बताते हैं, लेकिन 90 दिन के बाद खुद जयराम ठाकुर बंद कमरे में बैठकर रोएंगे। 

विज्ञापन


टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग से सटे एक निजी मैरिज पैलेस में आयोजित रैली में अग्निहोत्री ने कहा कि वह माता चिंतपूर्णी की कसम खाते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। उन्होंने किसानों से कहा कि कृषि कार्यों के लिए ट्रैक्टर लेने पर मौजूदा सरकार 25 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है।

कांग्रेस इस सब्सिडी को बढ़ाकर 75 प्रतिशत करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत लाभार्थियों को एक लाख रुपये, किसानों को खेतों की बाड़बंदी के लिए 90 फीसदी अनुदान और 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने पर पांच लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें