फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Agnihotri: हुंकार रैली में अग्निहोत्री ने लगाई चुनावी वायदों की झड़ी

Sun, 25 Sep 2022 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल (ऊना)

सार

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को सामान्य 350 रुपये दिहाड़ी दी जाएगी। मनरेगा वर्कर के घर में वॉशिंग मशीन व टेलीविजन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
PIC - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरोली के टाहलीवाल में माफिया, गुंडागर्दी के खिलाफ हुंकार रैली में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने चुनावी वायदों की झड़ी लगा दी। उन्होंने मुफ्त इलाज, मनरेगा मजदूरों को 350 रुपये दिहाड़ी देने से लेकर पक्की पेंशन वाली नौकरियां देने की घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्तासीन होने पर बेटी तुम्हारी जिम्मेदारी हमारी ... के तहत काम किया जाएगा। हर बड़ी बीमारी का इलाज सरकार करवाकर देगी। अभी इलाज के जो बिल स्वीकृत नहीं हुए हैं, उनका सबूत भी रखें।

विज्ञापन


इसका भुगतान भी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में होगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों को सामान्य 350 रुपये दिहाड़ी दी जाएगी। मनरेगा वर्कर के घर में वॉशिंग मशीन व टेलीविजन देखने को मिलेगा। उन्होंने मनरेगा वर्करों को डराने वाले कुछ पंचायत प्रधानों को भी चेताया है। एक फैक्टरी का नाम लेते हुए बाहरी लोगों को रोजगार देने पर चेताया कि अपनी आदतें सुधार लें। भाड़े के मजदूर पद्धति बंद होगी और नियमित रोजगार मिलेगा।

फैक्टरी मालिक ट्रक बेच दें, क्योंकि कांग्रेस के सत्तासीन होने पर ट्रक यूनियन काम करेगी। फैक्टरी मालिक फैक्टरी चलाएं और ट्रक यूनियन माल ढोने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि मेरिट आधार पर भर्तियां होंगी और पक्की पेंशन वाली नौकरियां मिलेंगी। फर्जी मुकद्दमे वापस लिए जाएंगे। दमकल कर्मियों की वेतन विसंगति भी दूर की जाएगी।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर के लिए निर्णायक फैसला लिया जाएगा और इनकी भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के मंडी न पहुंचने पर सवाल उठाया कि वह हवाई जहाज से भुंतर पहुंच सकते थे। लेकिन फ्लॉप रैली को देखते हुए वह नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि 20 दिन में शौचालय नहीं बन पाता है और भाजपा बल्क ड्रग पार्क बनाने का झूठा सपना जनता को दिखा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें