फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: जयराम ठाकुर बोले- हाटी अधिनियम पर राजनीति न करे कांग्रेस

Tue, 26 Dec 2023 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के लिए झूठी गारंटियां ही गले की फांस बनेगी। कांग्रेस की ये गारंटियां ही सत्ता से बाहर होने की वजह बनेंगी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाटी अधिनियम को लेकर प्रदेश सरकार सहजता से स्वीकार करते हुए सहयोग कर इसे लागू करना चाहिए। कम से कम हाटी अधिनियम पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए। लोकसभा और राज्यसभा में पारित होकर बिल कानून का रूप ले चुका है। हमने केंद्रीय गृहमंत्री से इस मुद्दे पर वार्ता की है। राज्य सरकार की ओर से मांगे गए स्पष्टीकरण के बारे में गहनता से चर्चा भी की है।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के लिए झूठी गारंटियां ही गले की फांस बनेगी। कांग्रेस की ये गारंटियां ही सत्ता से बाहर होने की वजह बनेंगी। आपदा के दौरान हजारों लोग बेघर हुए, बेरोजगार सड़कों पर है। राज्य की सरकार बिना कुछ विकास किए जश्न मना रही है। कहा कि शीतकालीन विधानसभा सत्र से पूर्व विपक्ष ने भीतर और बाहर मजबूती से हर मुद्दा उठाया।

प्रदर्शन के प्रमुख मुद्दे कांग्रेस के सता में आने के लिए झूठी गारंटियों में महिलाओं को 1,500 और बेरोजगारों को पांच साल में पांच लाख नौकारियां देने समेत सभी गारंटियां झूठी साबित हो रही हैं। उल्टा सरकार ने दस हजार से अधिक विभिन्न विभागों के आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाला। इस अवसर पर पूर्व ऊर्जा मंत्री और विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें