फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की नीतू के सिर सजा न्यू ईयर क्वीन का ताज

Sun, 01 Jan 2017 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कुल्लू में नए साल की खूब धूम रही। मणिकर्ण से लेकर पर्यटन नगरी मनाली के क्लब हाउस में पर्यटकों ने खूब मस्ती की। पर्यटन विकास निगम ने सैलानियों के लिए कई प्रतियोगिताएं करवाईं। न्यू ईयर क्वीन का चयन सबसे आकर्षक रहा है। न्यू ईयर क्वीन का ताज दिल्ली की नीतू शर्मा के सिर सजा। 
विज्ञापन


उन्होंने छह दर्जन से अधिक सुंदरियों को पछाड़ते हुए न्यू ईयर क्वीन का ताज पहना। 72 नवविवाहित जोड़ों के बीच डांसिंग प्रतियोगिता में शिखा और जय हरियाणा ने सभी को पछाड़ते पहला स्थान पाया। न्यू ईयर ईव में कुल्लवी नाटी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रही। डीजे पर पर्यटक देर रात तक झूमते रहे। 
Trending Videos

72 कप्पल के बीच डांस प्रतियोगिता में शिखा और जय ने मारी बाजी

नव विवाहित जोड़ों की लेमन डांस प्रतियोगिता में रूपा और सूरज सिंह गौरेगांव मुंबई, बलून डांस में सुंदरनगर की निकिता औ मोहित ने प्रथम स्थान पाया। बच्चों के लिए विभिन्न आयु वर्ग की हुई डांस और अन्य प्रतियोगिताओं में कोलकाता की वंशिका, मुंबई के तातव, गौरेगांव के अर्पण तथा  कोलकाता की सोमा शीश दत्त अव्वल रहे।

पर्यटन विकास निगम मनाली के एजीएम धीरज बाली ने कहा कि क्रिसमस के मुकाबले इस साल का न्यू ईयर ईव में कारोबार शानदार रहा है। उन्होंने न्यू ईयर क्वीन को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया है, जबकि अन्य विजेता रहे प्रतिभागियों को भी निगम की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

अमृतसर की प्रियंका चुनी गईं मणिमहेश क्वीन

पर्यटन नगरी डलहौजी में सैलानियों ने हर्षोल्लास से नए साल का स्वागत किया। बस अड्डा, गांधी चौक और मालरोड सहित होटलों में नव वर्ष के जश्न की धूम रही। प्रदेश पर्यटन निगम के होटल मणिमहेश में पर्यटकों ने डीजे की धुनों पर खूब ठुमके लगाए। कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं। 

मणिमहेश क्वीन का ताज अमृतसर की प्रियंका के सिर सजा। स्टार एंड स्टाइल मौस्टेचेस का खिताब विशाल आनंद के नाम रहा। बेस्ट कपल कोलकाता के पर्यटक शपूण नाग और उनकी पत्नी चुने गए। ग्रेसफुल लेडी टीना, आकर्षक लेडी कोलकाता की शर्मिष्ठा मुखर्जी रहीं। सिंह इस किंग का खिताब जालंधर के कंवलप्रीत ने जीता।

बेस्ट मदर जम्मू की अंजना, जंपिंग जैक अमृत, बेस्ट डांसिंग कपल पवन-कवलप्रीत चुने गए। नव वर्ष के आगमन पर रात को 12 बजे केक काटा गया। विशेष रूप से मौजूद डलहौजी के एसडीएम गौरव चौधरी ने मणिमहेश यात्रा के दौरान बेहतरीन सेवाएं

देने के लिए पर्यटन निगम के कर्मचारियों को सम्मानित किया। क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील कौल, होटल मणिमहेश की कुशल प्रबंधक अरुणा भारती ने विजेताओं को सम्मानित किया। होटल माउंटव्यू में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने को इंतजाम किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें