फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचते समय फर्श पर गिरने से नीट की कोचिंग ले रही छात्रा की मौत

Sun, 21 Oct 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत पड़ते बस्सी कस्बे में एक छात्रा घर पर नाचते समय फर्श पर गिर गई। अचेत अवस्था में छात्रा को उपचार के लिए भोरंज अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की पहचान शालू ठाकुर (20) पुत्री जसवंत सिंह निवासी बस्सी, उपमंडल भोरंज जिला हमीरपुर के रूप हुई है।

विज्ञापन


वह मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा की कोचिंग ले रही थी। छात्रा दिल की बीमारी से पीड़ित थी और करीब एक साल से उसका उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शालू ठाकुर शुक्रवार शाम को अपने घर पर थी। घर पर उसके भाई बहन भी आये थे। दशहरा पर्व के मौके पर घर पर साउंड सिस्टम लगाकर सब आपस में नृत्य कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने में नृत्य करते समय शालू अचानक से जमीन पर गिर गई और अचेत हो गई। परिवार सदस्य शालू को सिविल अस्पताल भोरंज ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शालू के पिता दिल्ली में पुरातत्व विभाग में नौकरी करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।

उसकी दो बड़ी बहनें और एक छोटी बहन है। सबसे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरे नंबर की बहन एमएससी बीएड है। शालू परिवार में तीसरे नंबर पर थी जो मेडिकल क्षेत्र की नीट परीक्षा की कोचिंग ले रही थी। 23 अक्तूबर को उसे इलाज के लिए गुड़गांव के किसी अस्पताल जाना था। जिसकी तैयारियां परिजनों ने की थी। 

एसएचओ भोरंज कुलवंत ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। प्रथम दृष्टि में दिल की धड़कन बढ़ने के कारण मौत होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें