एनडीआरएफ की बटालियन की पहली यूनिट सीएम के गृहक्षेत्र मंडी के बल्ह के बैहना में स्थापित होगी। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली है। यह जमीन प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब है। बटालियन स्थापित करने के लिए 300 बीघा जमीन प्रस्तावित है। वर्तमान में यहां 150 बीघा सरकारी और इससे अधिक निजी जमीन है। वीरवार को एनडीआरएफ और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने लगभग दो घंटे तक पूरी जगह का मुआयना किया।