फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में यहां खुलेगी एनडीआरएफ बटालियन, जगह चिह्नित

Fri, 06 Dec 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैहना (मंडी)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

 एनडीआरएफ की बटालियन की पहली यूनिट सीएम के गृहक्षेत्र मंडी के बल्ह के बैहना में स्थापित होगी। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली है। यह जमीन प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब है। बटालियन स्थापित करने के लिए 300 बीघा जमीन प्रस्तावित है। वर्तमान में यहां 150 बीघा सरकारी और इससे अधिक निजी जमीन है। वीरवार को एनडीआरएफ और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने लगभग दो घंटे तक पूरी जगह का मुआयना किया।

विज्ञापन


एनडीआरएफ के आईजी अमरेंद्र कुमार, डीआईजी केके सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एडीसी श्रवण मांटा ने बताया कि एनडीआरएफ के लिए जमीन फाइनल है। आपदा के बाद त्वरित राहत के लिए ऊना के मुबारिकपुर, अर्की तथा मंडी में एक-एक कंपनी की तैनाती की कवायद चल रही है। तीनों कंपनियों में 100-100 जवानों की तैनाती की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें