फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: नवांग्राम के नायक मनी ठाकुर को मिला सेना मेडल, कुलगांव में मार गिराया था आतंकवादी

Thu, 21 Mar 2024 07:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन

सार

गुरुवार को यूपी के प्रयागराज में मनी ठाकुर को लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सचित्रा ने सम्मानित किया। मनी ठाकुर को सेना मेडल मिलने से नालागढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन
नवांग्राम के नायक मनी ठाकुर को मिला सेना मेडल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवांग्राम पंचायत के गुरीवाला गांव के नायक मनी ठाकुर को सेना मेडल (गैलेंटरी अवार्ड) से सम्मानित किया गया है। गुरुवार को यूपी के प्रयागराज में मनी ठाकुर को लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सचित्रा ने सम्मानित किया। मनी ठाकुर को सेना मेडल मिलने से नालागढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मनी ठाकुर ने वर्ष 2021 में जम्मू-कश्मीर के शोपियां (कुलगांव) में एक आतंकवादी को मार गिराया था और दूसरे को घायल किया था। मनी ठाकुर के चारों ओर गोलीबारी चल रही थी और उसने इसकी परवाह भी नहीं की। वीरवार को उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


नायक मनी ठाकुर वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। अपनी काबलियत के दम पर वर्तमान में नायक के पद पर तैनात हैं। पिता गोपाल ठाकुर, भाई पवन कुमार और पुष्पेंद्र कुमार ने उन्हें मेडल मिलने पर खुशी जताई है। गोपाल ठाकुर ने बताया कि बेटे ने भारत माता की रक्षा करते हुए आतंकवादियों से मुकाबला किया और उन्हें खदेड़ने में सफल रहा। बेटे की बहादुरी पर नाज है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें