फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र महोत्सव : तारादेवी के लिए 12 अक्तूबर तक चलेंगी विशेष बसें

Thu, 03 Oct 2024 10:49 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बस सेवा 3 से 12 अक्तूबर तक सुबह 9:00 से शाम 6:00 बजे तक पुराना बस स्टैंड से तारादेवी मंदिर के लिए मिलेंगी।
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र महोत्सव पर शिमला शहर से श्रद्धालुओं के लिए तारादेवी मंदिर जाने और आने के लिए वीरवार से एचआरटीसी विशेष बस सेवा शुरू कर रहा है। यह बस सेवा 3 से 12 अक्तूबर तक सुबह 9:00 से शाम 6:00 बजे तक पुराना बस स्टैंड से तारादेवी मंदिर के लिए मिलेंगी। इसके अलावा टेंपो ट्रेवलर भी चलाए जाएंगे। इस बार एचआरटीसी पहली बार टुटू, बालूगंज और चक्कर के लिए भी पुराना बस स्टैंड से वाया टुटू होकर विशेष बसें चलाएगा। बस सेवा हर घंटे के नियमित अंतराल के बाद उपलब्ध करवाई जाएंगी। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए एचआरटीसी ने विशेष रूप से टीमें पुराना बस स्टैंड, शोघी और तारादेवी में तैनात की हैं। मांग पर शोघी और आनंदपुर से भी तारादेवी मंदिर के लिए शटल बस सेवा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

पुराना बस अड्डा से चलेंगे तीन टैंपो ट्रेवलर
पुराना बस अड्डा से नवरात्र पर सुबह 9:00 बजे से नियमित अंतराल के बाद टेंपो ट्रैवलर चलाए जाएंगे। इसके लिए 25 सीटर तीन टेंपो ट्रेवलर उपलब्ध करवाए हैं। टेंपो ट्रेवलर की सुविधा श्रद्धालुओं को बस किराए की अपेक्षा डेढ़ गुना किराये पर मिलेगी। टेंपो ट्रेवलर भी शाम 6:00 बजे तक चलेंगे।

वाया टुटू होकर चलेंगे दो टैंपो ट्रेवलर
एचआरटीसी पहली बार टुटू, बालूगंज, चक्कर और समरहिल के लोगों की सुविधा के लिए वाया टुटू होकर टेंपो ट्रैवलर सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। यह टेंपो ट्रैवलर सुबह 10:00 और 11:00 बजे तक चलेंगे। एचआरटीसी के मुताबिक यह सुविधा ट्रायल के तौर पर शुरू की जा रही है। रुझान अच्छा रहा तो पूरे नवरात्र पर दो टेंपो ट्रैवलर को इस रूट पर चलाया जाएगा।

 
विज्ञापन

नवरात्र महोत्सव पर एचआरटीसी श्रद्धालुओं शिमला से तारादेवी के लिए विशेष बस सेवाएं शुरू करेगा। इसके अलावा टेंपों ट्रैवलर भी चलाए जाएंगे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसको देखते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।-विनोद कुमार शर्मा, डिप्टी डिविजनल मैनेजर, शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें