फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रों में तारादेवी मंदिर के लिए रोज सौ फेरे लगाएंगी एचआरटीसी बसें

Sat, 28 Sep 2019 04:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

नवरात्रों को लेकर आज से संकटमोचन और तारादेवी मंदिर के लिए रोजाना एचआरटीसी की बसें करीब 100 फेरे अतिरिक्त लगाएंगी। श्रद्धालुओं को मंदिर तक लाने ले जाने के लिए यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। शोघी से तारादेवी मंदिर के लिए विशेष दो बसें और आनंदपुर से तारादेवी के लिए चार बसें हर पांच मिनट के अंतराल में चलाई जाएंगी। इन छह बसों में एकतरफ  का किराया 5 रुपये रहेगा। 

विज्ञापन


शनिवार को उपायुक्त अमित कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नवरात्र उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बताया कि तारादेवी मंदिर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण श्रद्धालुओं को अपने निजी वाहन शोघी से आनंदपुर तक पहाड़ी की ओर खड़े करने होंगे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल, अतिरिक्त उपायुक्त अपूर्व देवगन, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था प्रभा राजीव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल नरेश ठाकुर, एसडीएम शहरी नीरज चांदला और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


जाखू के लिए चलेंगी टैक्सियां 
जाखू मंदिर जाने के लिए 29 सितंबर, 2, 6, 7 और 8 अक्तूबर को अतिरिक्त टैक्सी सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। संजौली, रिट्ज सिनेमा, लिफ्ट तथा छोटा शिमला से दो-दो टैक्सियां जाखू मंदिर के लिए चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें