फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा दिवस: पिता का सपना पूरा करने के लिए लड़कों के साथ हिमाचल की रेणुका ठाकुर ने खेला क्रिकेट

Wed, 12 Jan 2022 11:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के  शिमला जिले के रोहड़ू पारसा गांव की रेणुका आज हिमाचल की हर बेटी के लिए प्रेरणा बन गई हैं। तीन साल की उम्र में रेणुका के पिता का देहांत हो गया, पिता चाहते थे कि उनकी बेटी और बेटा भारत के लिए क्रिकेट खेलें।
विज्ञापन
रेणुका सिंह ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता का सपना पूरा करने के लिए गांव के मैदान में लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने वाली हिमाचल प्रदेश के  शिमला जिले के रोहड़ू पारसा गांव की रेणुका आज हिमाचल की हर बेटी के लिए प्रेरणा बन गई हैं। तीन साल की उम्र में रेणुका के पिता का देहांत हो गया, पिता चाहते थे कि उनकी बेटी और बेटा भारत के लिए क्रिकेट खेलें। सिर से पिता का साया छिन जाने के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई। मां ने आईपीएच में चतुर्थ श्रेणी के पद पर सेवाएं देकर घर चलाने के साथ बेटी के क्रिकेट के जुनून को कम नहीं होने दिया। 

विज्ञापन


गांव के मैदान में रेणुका लड़कों को खेलते हुए देखती थी। एक दिन उससे रहा नहीं गया और मैदान में पहुंच कर लड़कों से कहा कि वह भी क्रिकेट खेलेंगी। इसी बीच 2009 में एचपीसीए ने धर्मशाला में अकादमी शुरू की, तब रेणुका महज 14 साल की थी। अकादमी के लिए ट्रायल दिया और वह चुन ली गईं। यहीं से रेणुका का क्रिकेटर बनने का सपना साकार होना शुरू हुआ। नियमित अभ्यास और खेल में अच्छे प्रदर्शन के चलते 2019 में रेणुका का चयन भारतीय महिला की ए टीम के लिए हुआ। 2021 में रेणुका का चयन आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की सीनियर महिला टीम में हुआ। अब इसी साल होने वाले महिला वर्ल्ड कप में भी रेणुका भारतीय टीम की ओर से खेलेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें