फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की बेरहमी से पिटाई मामले ने राष्ट्रीय महिला आयोग ने तलब किया जवाब

Thu, 30 Jan 2020 08:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
मंडी में सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतरीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पति और सास की हैवानियत का शिकार हुई मंडी जिले के पनारसा निवासी महिला के लिए न्याय मांगने गुरुवार को सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतरीं। प्रदेश के विभिन्न संगठनों और इलाके के महिला मंडलों से आई सदस्यों ने मंडी शहर में शांति मार्च निकाला। इसमें महिला के मायके वाले भी शामिल रहे। दर्जनों महिलाओं ने एसपी मंडी से मुलाकात करके उन्हें ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। पीड़िता की भाभी ने बताया कि ननद को शादी के बाद से ही ससुराल वालों की तरफ से लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

विज्ञापन


ससुराल वाले पैसों की मांग भी करते थे और कई बार उन्हें पैसे दिए भी गए थे। महिलाओं ने कहा कि जो दरिंदगी खुशबू के साथ की गई है वैसा ही सबक आरोपियों को भी सिखाया जाना चाहिए। एसपी मंडी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि मामले पर पुलिस गहनता से कार्रवाई कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जिन्हें अदालत के आदेश पर जमानत मिली है। इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी जिला पुलिस से सारी जानकारी मांगी है और महिला आयोग को मामले की सारी जानकारी भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें