फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Student Games: वॉलीबॉल, कबड्डी में हिमाचल विजेता, दौड़ में भी झटके मेडल

Wed, 29 Jun 2022 09:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक(मंडी)

सार

मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के कंसा खेल मैदान में नेशनल स्टूडेंट गेम्स में हिमाचल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल की ए टीम ने राजस्थान की टीम को पराजित कर जीत हासिल की। 
विज्ञापन
नेशनल स्टूडेंट गेम्स में विजेता रही टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के कंसा खेल मैदान में नेशनल स्टूडेंट गेम्स में हिमाचल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल की ए टीम ने राजस्थान की टीम को पराजित कर जीत हासिल की। अंडर-17 आयु वर्ग में हिमाचल बी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में पंजाब को पराजित किया। वहीं अंडर-17 आयु वर्ग के वॉलीबाल के फाइनल में हिमाचल ने राजस्थान को पराजित किया। लड़कों के सीनियर वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की बी टीम ने हिमाचल ए टीम को पराजित किया। 

विज्ञापन


कबड्डी अंडर -19 लड़कों में हिमाचल ए ने हरियाणा को पराजित किया। अंडर-17 आयु वर्ग की लड़कियों की सौ मीटर दौड़ में बल्ह की चेष्टा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बल्ह की वनीता ने सिल्वर मेडल और राजस्थान की माया ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 लड़कियों के वर्ग में बल्ह की प्रेरणा वालिया ने गोल्ड, सरिता ने सिल्वर और बल्ह की श्वेता ने कांस्य पदक हासिल किया हैं। लड़कों की अंडर-19 आयु वर्ग की सौ मीटर दौड़ में बल्ह के कृष चौधरी ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। अंडर-17 लड़कों के वर्ग की सौ मीटर दौड़ में बल्ह के प्रिंस ने गोल्ड मेडल, बल्ह के समीर खान ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

अंडर-17 लड़कियों के वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में बल्ह की अदिति चौधरी ने सिल्वर मेडल हासिल किया है।  इस मौके पर ग्राम पंचायत लोहारा के प्रधान पन्ना लाल, बल्ह स्पोर्ट्स एसोसिएशन की प्रधान रीता चौधरी,  स्टूडेंट्स गेम्स फेडरेशन आफ इंजडिया  की सचिव प्रियंका शर्मा, अंकित आर्य, लाल सिंह चौधरी, सुनील कुमार, सोहन लाल वालिया, भूपेंद्र चंदेल और एथलेटिक्स कोच भागीरथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें