इसी कड़ी में बोर्ड ने यह फैसला लिया है कि अब सीडी कैसेट ही राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाएगी। इस सीडी को बच्चे फॉलो करेंगे। बिलासपुर पहुंचने नवनियुक्त शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सोनी ने बताया कि बोर्ड जल्द ही एक ट्रायल करेगा और अगले सत्र के दाखिले के बाद इसे प्रारंभिक तौर पर शुरू कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रगान को मूवी थियेटर में भी शुरू किया था लेकिन वहां पर भी कई बार इन गीतों का अपमान होता देखा गया है क्योंकि इन स्थानों में लोग इन राष्ट्रगीतों की अहमियत नहीं समझते थे।
इसके चलते कोर्ट ने मूवी थियेटर में यह प्रक्रिया भी बंद कर दी। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने भी अब यह फैसला लेने का निर्णय शुरू कर दिया है। ताकि देश के राष्ट्र गीतों को सही मायने से गाया जाए व उनका आदर किया जाए सके।
अगले सत्र से स्कूलों में सीडी कैसेट के माध्यम से राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाया जाएगा। जल्द ही बोर्ड एक ट्रायल बेस शुरू करने जा रहा है। जिसके बाद इसे प्रारंभिक तौर पर शुरू कर दिया जाएगा।
...सुरेश सोनी, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष धर्मशाला