फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rafting Championship: हिमाचल के लिए राफ्टिंग की चार टीमों का गठन, खिलाड़ी ब्यास में दिखाएंगे हुनर

Fri, 16 Sep 2022 07:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

ब्यास नदी की जलधारा में देश के 250 राफ्टिंग खिलाड़ी करतब दिखाएंगे। चैंपियनशिप 21 से 23 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
राफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए ट्रायल देते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कुल्लू के पिरड़ी में 8वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप होगी। प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्गों में आयोजित की जाएगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश की टीमों के लिए शुक्रवार को ट्रायल किए गए, जिसमें जिला कुल्लू समेत किन्नौर, मंडी, कांगड़ा हमीरपुर, शिमला से पुरुषों की 10 और महिलाओं कि तीन टीमें ट्रायल देने कुल्लू पहुंचीं। 

विज्ञापन


ट्रायल के उपरांत बेहतर खिलाड़ियों का चयन कर पुरुष और महिला वर्ग की दो-दो टीमों का गठन किया गया है। देश के एकमात्र राफ्टिंग प्रशिक्षण संस्थान में अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक रमन घरसंगी, प्रदेश क्याकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन के सचिव डॉ. पदम, युवा सेवा एवं खेल विभाग की अधिकारी दीप्ति वैद्य  ट्रायल प्रक्रिया में विशेष तौर पर उपस्थित रहे। 

गौरतलब है कि इंडियन क्याकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन नई दिल्ली राफ्टिंग प्रशिक्षण संस्थान पिरड़ी (कुल्लू) में यह चैंपियनशिप करवा रहा है। ब्यास नदी की जलधारा में देश के 250 राफ्टिंग खिलाड़ी करतब दिखाएंगे। चैंपियनशिप 21 से 23 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


तीन दिन तक चलने वाली चैंपियनशिप में स्प्रिंट, स्लालम, आएक्स और मैराथन का आयोजन किया जाएगा। क्याकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन कुल्लू के महासचिव नवीन कुमार ने कहा कि चैंपियनशिप में देश के 17 राज्यों के 250 राफ्टिंग खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रायल के बाद पुरष वर्ग की ए और बी तथा महिला वर्ग की ए और बी टीम का गठन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें