राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हिमाचल प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर ऊना जिले में लड़के-लड़कियों के गिरते अनुपात पर रिपोर्ट मांगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऊना में 1000 लड़कों पर 500 लड़कियों ने जन्म लिया।
बुधवार को जारी किए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आयोग ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर चार हफ्तों के अंदर इस मामले में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है।