फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता के साथ तय सीमा में पूरी होंगी नेशनल हाईवे की फोरलेन परियोजनाएं

Sat, 21 Apr 2018 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि राज्य सरकार नेशनल हाईवे की फोरलेन परियोजनाओं पर तीन महीने बाद बैठक कर समीक्षा करेगी। समीक्षा बैठक का मकसद परियोजनाओं को तय सीमा में पूरा कराना होगा। 

विज्ञापन


सीएम शुक्रवार को आयोजित एनएचएआई के अधिकारियों के साथ किरतपुर-नेरचौक- पंडोह-कुल्लू- मनाली और परवाणू-शिमला फ ोरलेन सड़कों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न स्वीकृतियां प्राप्त करने में एजेंसियां का पूरा सहयोग करेगी लेकिन, क्रियान्वयन एजेंसियाें को निर्माण के लक्ष्य समय से हासिल करने की जिम्मेवारी लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य राजमार्गों पर पर्यटक वाहनों की अत्याधिक आवाजाही

उन्होंने कहा कि इन दोनों मुख्य राजमार्गों पर पर्यटक वाहनों की अत्याधिक आवाजाही रहती है। निर्माण कार्य सही ढंग से हो ताकि सैलानियों और आम लोगों को कम से कम असुविधा हो। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के जिन हिस्सों को स्वीकृतियां प्रदान की जा चुकी हैं उनके कार्यों में तेजी लाई जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य को मापदंडों के अनुरूप करने पर जोर दिया। वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण अनिल खाची ने इन परियोजनाओं में की गई प्रगति के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव मनीषा नंदा, एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी गुरसेवक सिंह सांघा, परियोजना निदेशक कर्नल योगेश और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें