इस संबंध में संतोष नेगी, दावा नेगी, धर्मेंश्वर सिंह नेगी, दीपक नेगी, राजेश नेगी, अमित नेगी, राजभगत नेगी, रामगोपाल नेगी, योगेंद्र सिंह नेगी, भानू प्रताप नेगी, दिव्या नेगी, करतार सिंह, सतीश कुमार, कमल, प्रभात नेगी, सुरेंद्र नेगी, निहारिका, सारिका, मिताली, मधु, कविता, अभिमन्यु और नेहा सहित अन्य लोगों के अनुसार एनएच बंद होने से काफी ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
मार्ग अवरुद्ध होने के कारण उन्हें भूखे प्यासे वाहनों में इंतजार करना पड़ रहा है। लचर कार्यप्रणाली के चलते प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और सीमा सड़क संगठन पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। वहीं पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी ने कहा कि मार्ग अवरुद्ध होने से बसों को ट्रांसमिट कर भेजा जा रहा है।
वहीं इस संबंध में सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव के अनुसार एनएच पांच पर 40 मीटर लंबे मार्ग पर भारी भरकम चट्टानें और बोल्डर आने से यातायात बहाल करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। बार-बार पहाड़ी दरकने से मार्ग को खोलना मुश्किल हो रहा है। पांच मशीनरी और दर्जनों मजदूर बाधित एनएच को बहाल करने में जुटे हुए हैं। बाधित मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।