फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टान गिरने पांच घंटे बंद रहा एनएच-5

Sat, 26 Mar 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
उरनी ढांक के पास एनएच-5 को बहाल करने में जुटा लोक निर्माण विभाग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच-5 उरनी ढांक के पास सुबह करीब दस बजे ऊपरी पहाड़ी से बड़ी चट्टान गिरने के कारण करीब पांच घंटे तक बंद रहा। इसके चलते रिकांगपिओ से शिमला की ओर जाने वाले वाहनों के पहिये थमे रहे। लोग भी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और मजदूर मौके पर पहुंचे और एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया। गौर हो कि शुक्रवार रात को हुई बारिश के बाद उरनी ढांक के पास किल्बा से टापरी मार्ग पर शनिवार सुबह दस बजे एक भारी भरकम चट्टान गिर गई।

इसके बाद एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। यह तो अच्छा हुआ कि पत्थर गिरने के समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। दोपहर करीब दो बजे तक मार्ग को अस्थायी तौर पर यातायात के लिए बहाल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद अब मार्ग पर वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है। उधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन प्रकाश नेगी ने बताया कि वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग को अस्थायी तौर पर खोल दिया गया है। जल्द ही इस बड़ी चट्टान को यहां से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें