फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सहित नौ राज्यों के पीसीबी चेयरमैनों के कामकाज पर रोक

Fri, 09 Jun 2017 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) ने हिमाचल और उत्तराखंड समेत कुल नौ राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) में मौजूदा चेयरमैन के कामकाज पर रोक लगा दी है। एनजीटी ने कहा कि पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद अब तक आदेश के अनुरूप चेयरमैन पद पर नियुक्ति नहीं हुई।
विज्ञापन


हिमाचल व उत्तराखंड के अलावा राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल और सिक्किम के पीसीबी चेयरमैन के कामकाज पर रोक लगाई गई है। जस्टिस आरएस राठौर की अध्यक्षता वाली पीठ ने बृहस्पतिवार को याची आरके भंडारी के मामले में यह आदेश दिया है।

पीठ ने कहा कि कई राज्यों ने अभी तक स्थिति रिपोर्ट भी दाखिल नहीं की है। ऐसे राज्य अगली सुनवाई तक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करें। मामले पर अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब ने स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर कहा है कि उनके यहां एनजीटी के आदेश के अनुरूप चेयरमैन पद की नियुक्ति के लिए गाइडलाइन बन रही है।
विज्ञापन


मौजूदा चेयरमैन भी एनजीटी के आदेश के अनुरूप ही हैं। ऐसे में पीठ ने इन राज्यों को स्थायी नियुक्ति के लिए तीन महीने की मोहलत दे दी है। पिछले वर्ष अगस्त में एनजीटी ने आदेश दिया था कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में चेयरमैन और सदस्य सचिव पद पर पर्यावरण का विशेष ज्ञान रखने वालों को ही नियुक्ति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें