फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के परिवार के लिए क्रिकेटर गौतम गंभीर ने किया बड़ा एलान

Fri, 09 Jun 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेटर गौतम गंभीर शहीद सुरेंद्र के बच्चों का खर्च उठाएंगे। सुरेंद्र ठाकुर छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। क्रिकेटर गौतम गंभीर फाउंडेशन के मैनेजर गौरव अरोड़ा मंडी के नेरचौक में शहीद के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे। वह शहीद सुरेंद्र के परिजनों से मिले और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन


गौतम गंभीर फाउंडेशन ने सुकमा हमले में शहीद हुए सैनिकों के बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाया है। फाउंडेशन के मैनेजर शहीद सैनिकों के परिजनों से मिलने उनके घर जा रहे हैं। इसी कड़ी में वह मंडी के नेरचौक पहुंचे। फाउंडेशन ने शहीद की पत्नी किरण से उनके बैंक खाते के नंबर ले लिए हैं।

शहीद की बेटी एलीना राजपूत की पढ़ाई का सारा खर्च गौतम गंभीर फाउंडेशन उठाएगी। गंभीर ने शहीद सुरेंद्र की तीन साल की बेटी एलीना राजपूत के लिए मिठाई का डिब्बा भी भेजा है। गौरव अरोड़ा ने बताया कि यह कार्य दिल्ली में बैठकर भी हो सकता है लेकिन गौतम गंभीर चाहते हैं कि वे शहीद सैनिकों के परिजनों से मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें