फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिमला पहुंचीं

Thu, 09 Mar 2023 06:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रियंका गांधी गुरुवार दोपहर बाद शिमला पहुंचीं। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए प्रियंका गांधी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने आवास में ठहरी हैं। प्रियंका गांधी हर वर्ष तीन-चार बार छराबड़ा आती हैं। 
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार दोपहर बाद शिमला पहुंचीं। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए प्रियंका गांधी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने आवास में ठहरी हैं। प्रियंका गांधी हर वर्ष तीन-चार बार छराबड़ा आती हैं। इस वर्ष प्रियंका का यह पहला दौरा है। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने शिमला में रहकर ही चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी।

विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी रैलियों के लिए प्रियंका गांधी शिमला से ही गई थीं। प्रियंका गांधी के शिमला पहुंचते ही सरकार और संगठन में सक्रियता बढ़ गई है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की प्रियंका गांधी से मुलाकात हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें