पुलिस जिला बद्दी के एसपी रहते हुए मालपानी ने पूरे पुलिस जिले में जिला प्रशासन, नगर निकाय, बीबीएनडीए के अलावा उद्योगपतियों की मदद से करीब 2.70 कोड़ रुपये खर्च कर सीसीटीवी का एक नेटवर्क खड़ा किया। सीसीटीवी नेटवर्क की बदौलत 2019-21 के दौरान चोरी व सेंधमारी के करीब 84 मामलों से जुड़ी करीब चार करोड़ रुपये की संपत्ति को रिकवर किया।
भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार ओर लोक शिकायत विभाग ने ई गवर्नेंस में जिला स्तरीय पहले में उत्कृष्टता के लिए हिमाचल प्रदेश की बद्दी जिला पुलिस को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सिल्वर मेडल से नवाजा है। बद्दी पुलिस को यह पुरस्कार थर्ड आई: एविडेंस बेस्ड पुलिसिंग/गवर्नेंस विद सीसीटीवी सर्विलेंस मैट्रिक्स इन इंडस्ट्रियल हब बीबीएन के लिए प्रदान किया गया है। हैदराबाद में आयोजित दो दिवसीय 24 वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के दौरान केंद्रीय कार्मिक, जन शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को एसपी बद्दी रहे आईपीएस अधिकारी रोहित मालपानी व उनकी टीम को मेडल, ट्रॉफी व एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
पुलिस जिला बद्दी के एसपी रहते हुए मालपानी ने पूरे पुलिस जिले में जिला प्रशासन, नगर निकाय, बीबीएनडीए के अलावा उद्योगपतियों की मदद से करीब 2.70 कोड़ रुपये खर्च कर सीसीटीवी का एक नेटवर्क खड़ा किया। सीसीटीवी नेटवर्क की बदौलत 2019-21 के दौरान चोरी व सेंधमारी के करीब 84 मामलों से जुड़ी करीब चार करोड़ रुपये की संपत्ति को रिकवर किया। इसके अलावा 48 अज्ञात दुर्घटनाओं का अनावरण और सात हत्या व 15 महिलाओं से जुड़े अपराध के केसों का भी खुलासा किया गया।