फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: निबंध लिखो, पोस्टर बनाओ, प्रथम आए तो 10 हजार रुपये पुरस्कार पाओ

Thu, 23 May 2024 06:56 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गर्मी से बचने के उपायों के लिए निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाने जा रहा है। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि www.mygov.in पर 10 जून तक जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लोगो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी से बचने के उपायों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाने जा रहा है। पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 10 हजार, दूसरे स्थान के लिए पांच हजार और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को तीन हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा दोनों श्रेणियों के लिए एक-एक हजार रुपये के तीन सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता का विषय बीट द हीट रखा गया है। प्रतिभागियों को निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग से गर्मी से बचने के उपाय बताने हैं। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि www.mygov.in पर 10 जून तक जमा करवा सकते हैं।

विज्ञापन


निबंध लेखन का मूल्यांकन गर्मी की लहर और उसकी तैयारियों के बारे में ज्ञान के आधार पर किया जाएगा। निबंध 1,000 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए। प्रविष्टियां पीडीएफ प्रारूप में होनी चाहिएं। निबंध अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में भेजा सकता है। कोई भी प्रतिभागी दूसरों के कॉपीराइट का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए www.mygov.in पर जाकर प्रोफाइल बनानी होगी और अपनी प्रविष्टियों को अपलोड करना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें