दो से चार अप्रैल को सिस्सू में राष्ट्रीय स्कीइंग एवं स्नो बोर्डिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रकार के आयोजन से लाहौल के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के सिस्सू में स्नो बोर्डिंग एवं स्कीइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। दो से चार अप्रैल तक होने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मारकंडा ने कहा कि घाटी में कृषि, बागवानी तथा पर्यटन के विकास के लिए सरकार कृतसंकल्प हैं। युवाओं को होम स्टे, साहसिक खेलों, टूरिस्ट गाइड जैसे क्षेत्रों में कार्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दो से चार अप्रैल को सिस्सू में राष्ट्रीय स्कीइंग एवं स्नो बोर्डिंग प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
इस प्रकार के आयोजन से लाहौल के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बुधवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री ने उदयपुर में हिमऊर्जा की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में घाटी के विभिन्न पंचायतों के 178 लाभार्थियों को हिमऊर्जा के माध्यम से सोलर लाइटों का आवंटन किया। हालांकि, गत वर्ष 272 लाइटें आवंटित की गई थीं। इस दौरान एसडीएम निशांत तोमर, जिप सदस्य महिंद्र ठाकुर, पीओ हिमऊर्जा देवेंद्र सिंह, चिमरेट पंचायत प्रधान प्रेमदासी, उदयपुर पंचायत प्रधान लक्ष्मण ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।