नेशनल स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल की टीम केरल रवाना हो गई है। अंडर-19 लड़के और लड़कियों की टीम नेशनल प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएगी। हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाल में प्रशिक्षण लेने के उपरांत टीम रवाना हो गई।
22 खिलाड़ियों के साथ उनके कोच भी साथ गए। नेशनल प्रतियोगिता 29 जनवरी से 2 फरवरी तक केरल कोजीकोट होगी। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बाद नेशनल के लिए 22 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
जिसमें 11 लड़के व 11 लड़कियां खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के साथ कोच संतोष सिंह, गोरख राणा, संगीता शर्मा, कमला ठाकुर,सुनील कुमार एडीपीओ केरल के लिए रवाना हो गए।
अणु कॉलेज में बॉडी बिल्डर चैंपियनशिप- राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर एसोसिएशन की ओर से हमीरपुर के अणु महाविद्यालय में तृतीय बॉडी बिल्डर चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। इसमें देशभर से 18 राज्यों के 150 बॉडी बिल्डर भाग ले रहे हैं।
इनमें 135 पुरुष और 15 महिलाएं हैं। राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज मोहन दास ने कहा कि संस्था युवाओं को बॉडी फिटनेस के प्रति सचेत करने के लिए कार्य कर रही है। कहा कि हिमाचल में पहली बार राष्ट्र स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है।