फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिमान: महज 12 वर्ष की उम्र में पास की दसवीं

Tue, 19 May 2015 08:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राजधानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संजौली के छात्र नैतिक सुंटा ने सबसे कम आयु में दसवीं कक्षा की परीक्षा पासकर कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञापन


नैतिक की उम्र महज 12 साल है। अपनी याददाश्त और तर्क शक्ति के लिए चर्चित रहे इस छात्र ने सरकारी स्कूल से ही अपनी दसवीं तक की पढ़ाई पूरी कर और इसमें भी मिसाल कायम की है।

जुलाई 2002 में जन्मे नैतिक के आई क्यू लेवल को देखते हुए प्रदेश सरकार तथा शिक्षा विभाग ने कैबिनेट में इसे विशेष रियायत देकर प्रमोट किया। सात साल की उम्र में इस बच्चे ने पांचवीं की पढ़ाई बगैण प्राथमिक स्कूल से पूरी की।
विज्ञापन


इसके बाद संजौली स्कूल से आगे की पढ़ाई पूरी की। नैतिक का सपना एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी बनना है। अभी से उसे आईएएस के सिलेबस से लेकर पूरी प्रक्रिया की जानकारी है।

इसी के मुताबिक नैतिक हर रोज एक से डेढ़ घंटे तक न्यूज चैनल देखते हैं और अखबारों पढ़ते हैं। नैतिक के पिता संजीव सुंटा और माता सुनीता कुमारी ने अपने इस बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें