फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार सानू के साथ गुनगुनाएंगे नाटी किंग कुलदीप

Thu, 02 Apr 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नाटी किंग कुलदीप शर्मा बॉलीवुड के पार्श्व गायक कुमार सानू के साथ गुनगुनाएंगे। हिमाचली फिल्म ‘प्यारा हिमाचल’ में दोनों की आवाज गूंजेगी। स्वप्न फिल्म के बैनर तले बन रही फिल्म में कुल छह गाने हैं। म्यूजिक ट्रैक तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


हिमाचल की बोली और लोक संस्कृति पर आधारित प्यारा हिमाचल फिल्म में एक गाना गायक कुमार सानू गाएंगे। पांच गाने नाटी किंग कुलदीप शर्मा गाएंगे। कुमार सानू हिमाचल की पहाड़ी फिल्म में पहली बार गाना गा रहे हैं। फिल्म में उन्होंने ...प्यारा हिमाचल देखणे जोगा म्हारा... गाना गाया है।

इस फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अनुज जोशी हैं। हिमाचल के विभिन्न दार्शनिक स्थलों पर फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है। प्यारा हिमाचल फिल्म एक माह के बाद मई में रिलीज होगी। इसमें हिमाचल और उत्तराखंड के कलाकार किरदार निभाएंगे। प्यारा हिमाचल फिल्म में रजा मुराद भी भूमिका में दिखेंगे।
विज्ञापन


नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने बताया कि कुमार सानू का हिमाचली फिल्म में गाना गर्व की बात है। फिल्म के प्रोड्यूसर अनुज जोशी ने कहा कि हिमाचल की संस्कृति को पहचान मिले, इसके लिए इस फिल्म को निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिमला, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू मनाली की हसीन वादियों में फिल्म की शूटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें