फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 15 दिन चलेगा नशा मुक्ति अभियान, नशीले पदार्थों के उन्मूलन को लेकर उठाए जाएंगे कारगर कदम

Tue, 19 Oct 2021 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 नशा जागरूकता अभियान में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के प्रतिनिधियों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया जाएगा और नशा निवारण संबंधी शपथ दिलाई जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और शिक्षा विभाग के संयुक्त समन्वय की ओर से नशे के दुष्प्रभावों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी तथा नाटक भी होगा। नशे के दुष्प्रभावों से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री भी जारी करेंगे।
विज्ञापन
भांग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा ने मंगलवार को राज्य स्तरीय नशा जागरूकता अभियान संबंधी बैठक की अध्यक्षता कर कहा कि पूरे प्रदेश में नवंबर माह में नशा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान विभिन्न विभागों की ओर जागरूकता गतिविधियों समेत नशीले पदार्थों के उन्मूलन के लिए कारगर कदम उठाएंगे। इस अभियान के दौरान वन विभाग की ओर से नशीले पदार्थों की खेती नष्ट होगी और कार्यशालाएं होंगी। अभियान में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के प्रतिनिधियों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया जाएगा और नशा निवारण संबंधी शपथ दिलाई जाएगी।

विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और शिक्षा विभाग के संयुक्त समन्वय की ओर से नशे के दुष्प्रभावों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी तथा नाटक भी होगा। नशे के दुष्प्रभावों से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री भी जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से इस अभियान से संबंधित कर्टन रेजर तैयार किया जाएगा।अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर पर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए नाटक नारा लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता ग्राम पंचायतों, महिला मंडलों और पाठशालाओं में जाकर नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को अवगत करवाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर बुधवार को नशे संबंधी परामर्श के लिए विशेष ओपीडी का प्रावधान किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश भर में नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे।हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के समन्वयक एवं सलाहकार ओपी शर्मा, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त यूनुस सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें