अंतरराष्ट्रीय स्नो बोर्ड स्पर्धा के समापन पर चांशल घाटी में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज घायल होने से बाल-बाल बच गए।
हादसा उस समय पेश आया, जब चांशल घाटी में पहुंचने के बाद शिक्षा मंत्री को स्नो स्कूटर पर बैठाकर क्रीड़ा स्थल तक ले जाया जा रहा था। स्नो स्कूटर पर आगे चालक बैठा था।
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज स्कूटर पर पीछे बैठे थे। इसी बीच, बर्फ पर कुछ आगे जाकर स्नो स्कूटर अनियंत्रित होकर पलट गया।
आयोजन कमेटी के सदस्य तुरंत स्नो स्कूटर की ओर भागे और स्नो स्कूटर से गिरे शिक्षा मंत्री को संभाला। हालांकि, इस हादसे में शिक्षा मंत्री को कोई चोटें नहीं आई है।