हिमाचल में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण प्राप्त है। कुल 3,615 पंचायतों में से 1825 पंचायतों में महिलाएं प्रधान हैं। 45 अनारक्षित सीटों पर भी महिलाएं प्रधान हैं। चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में पुरुषों से ज्यादा महिला प्रधान हैं। यानी जितना आरक्षण है, उससे ज्यादा महिलाओं ने प्रतिनिधित्व संभाला हुआ है। तीन जिलों बिलासपुर, हमीरपुर और कुल्लू में आरक्षित सीटों पर ही महिला प्रधानों की नियुक्तियां हैं।
जिला कुल सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें चुनी गईं महिला प्रधान
बिलासपुर 176 89 89
चंबा 309 154 165
हमीरपुर 248 124 124
कांगड़ा 814 391 407
किन्नौर 73 37 38
कुल्लू 235 119 119
लाहौल-स्पीति 45 23 24
मंडी 559 277 278
शिमला 412 195 199
सिरमौर 259 131 135
सोलन 240 121 124
ऊना 245 119 125
हिमाचल प्रदेश 3615 1780 1825
यह अच्छा संकेत है कि पंचायतों का प्रतिनिधित्व पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के हाथ में है। पंचायतों में प्रधान पद पर महिलाओं की संख्या का ज्यादा होना महिला सशक्तीकरण की दिशा में अच्छा आंकड़ा है। करीब 57 फीसदी महिलाएं पंचायती राज संस्थाओं में प्रतिनिधित्व कर रही हैं। महिलाएं आरक्षित सीटों के साथ साथ अनारक्षित सीटों पर भी पूरा दमखम दिखाते हुए जीत हासिल कर रही हैं।- ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर, निदेशक, ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग, हिमाचल प्रदेश