फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: नरेश चौहान बोले- उपचुनाव के नतीजे थे असली एग्जिट पोल, अब जीतेंगे कम से कम 42 सीटें

Tue, 06 Dec 2022 07:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में चौहान ने कहा कि दो दिन खुश होने के लिए भाजपा को एग्जिट पोल के फर्जी आंकड़े मिल गए हैं। उन्होंने एग्जिट पोल के सैंपल साइज पर सवाल उठाते हुए कहा कि लाखों मतदाताओं ने चुनाव में मतदान किया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा है असली एग्जिट पोल हिमाचल में बीते वर्ष हुए चार उपचुनाव के नतीजे थे। कांग्रेस ने मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव को जीता था। अब विधानसभा चुनाव के आठ दिसंबर को घोषित होने वाले नतीजों में पार्टी को कम से कम 42 सीटें मिलेंगी।  कांग्रेस पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में चौहान ने कहा कि दो दिन खुश होने के लिए भाजपा को एग्जिट पोल के फर्जी आंकड़े मिल गए हैं। उन्होंने एग्जिट पोल के सैंपल साइज पर सवाल उठाते हुए कहा कि लाखों मतदाताओं ने चुनाव में मतदान किया है। मात्र कुछ हजार लोगों की राय के आधार पर अब एग्जिट पोल तैयार हुआ है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री का फैसला चुने हुए विधायकों की बैठक में होगा।

विज्ञापन


पार्टी के दिल्ली से आने वाले पर्यवेक्षक सबकी नब्ज टटोलेंगे। आखिरी फैसला हाईकमान का होगा। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार से हर वर्ग दुखी हुआ है। कांग्रेस ने गारंटी के साथ चुनाव लड़ा है। भाजपा ने राष्ट्रीय मुद्दों पर चुनाव लड़ते हुए स्थानीय मुद्दों को दरकिनार किया है। कांग्रेस ने प्रदेश के हर वर्ग की समस्याओं और उनकी मांगों को केंद्र में रखते हुए चुनाव लड़ा। कांग्रेस सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन बहाल करेगी। महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये देने का दावा पूरा किया जाएगा। पार्टी अपने हर वादे को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को बदलने के लिए मतदान किया है। मतदान के बाद कांग्रेस ने पूरे प्रदेश से फीडबैक लिया है। इसी आधार पर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन

बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : भारद्वाज

वहीं, कांगड़ा राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव भारद्वाज ने दावा किया है कि भाजपा बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस केवल शोर मचा रही है और इसके पास बात करने को कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए बार-बार कांग्रेस सरकार बनाने की बात कर रही है। कांग्रेस का डब्बा गोल है। कांग्रेस बेशक मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख ले, पर आठ दिसंबर को मतगणना होगी तो कांग्रेस सत्ता में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में डबल इंजन की सरकार ने अच्छा काम किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल में नए आयामों को छूने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें