फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस में नरेंद्र और श्रुतिका ने मारी बाजी

Wed, 25 Jun 2014 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एलआईसी की मंडल स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में नरेंद्र अत्री और श्रुतिका जैन ने पहला स्थान प्राप्त किया है। मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले में नरेंद्र अत्री ने रूपलाल को हराकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन


महिला वर्ग में श्रुतिका जैन ने सुमन शर्मा को हराया। मंडल खेल सचिव प्रेम दास ने बताया कि प्रतियोगिता में 18 पुरुष और आठ महिलाओं ने हिस्सा लिया।

पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में रोहड़ू शाखा के नरेंद्र अत्री ने बिलासपुर के मुनीष को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में शिमला के रूपलाल ने शिमला के ही सोमू रे को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

तृतीय स्थान के लिए सोमू रे ने मुनीष को हराया। महिला वर्ग में शिमला मंडल की निशा गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक गुरमेल सिंह परमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


मंडल खेल सचिव प्रेमदास ने बताया कि प्रतियोगिता के दोनो विजेता खिलाड़ी और नाहन शाखा के सतनाम सिंह जोन स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जोन स्तरीय प्रतियोगिता जुलाई माह में अजमेर में होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें